बिजनौर जिले में सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी अपने घरों के लिए रवाना हुए। कुछ अभ्यर्थियों को पेपर आसान लगा तो वही कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में उलझ गए। ज्यादातर अभ्यर्थी गणित और रिजनिंग के सवालों में उलझे। अभ्यर्थी रोहित, संदीप, शोएब, योगेश, विक्की आदि ने बताया कि पेपर आसान था। जो पढ़ा था जाता था, प्रश्न उससे ही पूछे गए थे। उम्मीद है कि वह परीक्षा में जरुर सफल होंगे।