बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि जिला में पिछले दो दिनों की विभिन्न गोशालाओं की जो तस्वीरें प्राप्त हुई हैं। उन्हें देखकर मन अत्यंत विचलित था। आज सुबह-सवेरे स्वयं भ्रमण पर निकले और नूरपुर ब्लॉक स्थित फिना गौशाला पहुंचे। वहां गौमाता की दयनीय दशा देखकर हृदय कांप उठा। इस गौशाला में टीन सेट कुट्टी-काटने की मशीन, चारा व्यवस्था और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले ही कराई जा चुकी थी। जन्मदिवस जैसे आयोजनों पर गौसेवा का अभियान चलाया, अधिकारियों पर जिम्मेदारी है, वे मिलकर गौहत्या जैसे पाप में लिप्त हैं। फिना गौशाला की कुट्टी मशीन जंग खा रही है।कब अंतिम बार चारा कटा, किसी को नहीं पता। पानी के टैंक खाली हैं, गौमाता के लिए पानी नहीं है।जब जवाब मांगा गया, तो बताया गया कि टैंक लीकेज कर रहे हैं। सवाल यह है उन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी किसकी है? इस संबंध में जब वह नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो वह नदारत थे। गुस्साए किसानों ने गौशालाओं की दुर्दशा के विरोध में प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। नितिन सिरोही ने कहा कि गौसन में व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो आंदोलन और बढ़ाया जाएगा। बिजनौर की हर गौशाला में चारा और पानी उपलब्ध रहना चाहिए। नहीं ग्रहण करूंगा जल पानी दिगंबर सिंह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा बिंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जब तक गौशालाओं में उन गोवंश के लिए चार और पानी की उचित व्यवस्था नहीं होगी। तब तक मैं स्वयं भी भोजन और जल ग्रहण नहीं करूंगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी नहीं करने दूंगा। गौमाता के सम्मान और जीवन के लिए ये आंदोलन अब रुकेगा नहीं।