फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को कार्बेट टाइगर रिजर्व में गश्ती दल अलर्ट पर

बिजनौर। कालागढ़ कार्बेट टाइगर रिजर्व में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को गश्ती दलों को अलर्ट पर लिया गया है। वन अधिकारी वनों में की जा रही गश्त में शामिल हो रहे हैं। मौसम के सर्द होते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए गश्त के दौरान अधिकारी पहुंच रहे हैं। गश्ती दलों की सतर्कता की निगरानी कर रहे हैं। कैमरा ट्रैप, ड्रोन का सहारा लेकर वन्यजीवों व वनों में बाहरी लोगों के प्रवेश को देखा जा रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल के अनुसार कालागढ़, झिरना व ढेला रेंज के वनों व सीमाओं पर ग्रामों में जाकर ग्रामीणों से संवाद कर वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें