फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: वेतन व ईपीएफ न मिलने से नाराज संविदा विद्युत कर्मियों का धरना

डिंपल सिरोही Updated Mon, 19 Jan 2026 04:29 PM IST

बिजनौर जनपद के धामपुर में अपनी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान न होने से नाराज संविदा कर्मियों ने विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तरप्रदेश पावन कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले क्षेत्र के संविदा विद्युत कर्मचारी धरने पर बैठ गए। संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि संविदा कर्मियों को पिछले 11 महीने से ईपीएफ नही मिला है 50 से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले पांच माह से बिना वेतन के कार्य करने को मजबूर है। कंपनी और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे है। वेतन न मिलने से संविदा कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारियों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगे पूरी नही की गई तो कार्य वहिष्कार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें