बिजनौर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जिलेभर में आठ लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। बिजनौर में विदुर कुटी के पास गंगा की रेती में लगे मेले में तीन लाख से ज्यादा लोग स्नान करने पहुंचे। वहीं जिलेभर में दस से ज्यादा जगहों पर कार्तिक पूर्णिमा मेला लगा। गंगा स्नान के बाद लोगों को अपने गंतव्यों को लाैटना शुरू हो गया।