फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बिजनौर में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से मारा, खुद को भी गोदा

बिजनौर। कांशीराम कॉलोनी बैराज सड़क पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गर्दन में चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। यह घटना प्रेमिका के घर में हुई, जब उसकी मां पंजाब गई हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राहुल गोकलपुर का निवासी है। उसका प्रेमिका कशिश के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल प्रेमिका की मां ने राहुल पर एक मुकदमा दर्ज कराया था। राहुल को पोक्सो के तहत 19 अक्तूबर को जेल भेजा गया था। वह चार माह पहले दिसंबर में जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल शादीशुदा है। उसने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था। घटना के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें