फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में खाना बनाते समय कुकर फटने से लगी भीषण आग, धमाके के साथ सिलिंडर भी फटा, जद में आए दो मकान

बिजनाैर जनपद के नजीबाबाद में घनी आबादी के बीच कुकर फटने से हजारों का सामान जल गया। अग्निकांड में दो घर प्रभावित हुए है। समय रहते पड़ोसियों और अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया जिससे जनहानि टल गई। नगर के मोहल्ला सेवाराम निवासी मजदूर पेशा कमल सिंह के मकान में खाना बनाते समय आग लग गई। आग लगने से कुकर और गैस सिलेंडर फट गया और कमरे में रखा सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग को आसपास फैलने से बचाया। आग की लपटें पड़ोस की छत पर रखे सामान तक भी पहुंच गईं। बताया गया कि कमल हरिद्वार में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। कुकर गैस के चूल्हे पर रखकर वह मंदिर पूजा करने चली गई थी। तभी अचानक आग लग गई। अनुमान है कि पहले कुकर फटा और फिर आग लगी जिससे गैस सिलेंडर भी फट गया। जिस कमरे में खाना बन रहा था उसी में घरेलू सामान संदूक आदि रखे थे। इससे आग फैल गई। अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन और थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने टीम की मदद से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें