सावन के पहले दिन हुई तेज बारिश से बिजनौर शहर में कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। विकास भवन, आवास विकास बिजलीघर और एक कपड़ों के शोरूम में भी पानी घुस गया, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ। जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और नगर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।