फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अफजलगढ़ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत, गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध अभियान का शुभारंभ

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बादीगढ़ स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शैलेन्द्र चौहान की यजमानी में पादुका पूजन के साथ गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से यह धर्म यात्रा आयोजित की जा रही है और जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं और गोभक्तों से गो संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी गो संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। शंकराचार्य ने बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में गोधाम स्थापित करने की पहल का समर्थन करते हुए इस अभियान को जनसहयोग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर शैलेन्द्र चौहान को गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध अभियान के प्रतिनिधि के रूप में गोधाम स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से न्यूनतम एक रुपये से सहयोग शुरू करने और अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक योगदान देने का आह्वान किया गया। अंत में श्रद्धालुओं को गो संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी दिलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें