फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के रेहड़ में पशुशाला में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, भूसा व ईंधन जलकर राख, गोवंश भी झुलसी

रेहड़ के गांव कल्लूवाला में किन्हीं कारणों से एक पशुशाला में आग लग गई। आग में पन्द्रह किंवटल भूसा, दस किवंटल ईंधन जल गया। जबकि एक गाय झुलस गई।पीड़ित ने राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है। गांव निवासी राजू सैनी ने बताया कि घर के समीप ही उसकी पशुशाला है।रात को किसी समय पशुशाला के छप्पर में आग लग गई। छप्पर में आग की लपटें उठती देख परिजनों ने 112 एवं अग्निशमन इकाई अफजलगढ़ को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अग्निशमन इकाई एवं पड़ोसियों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पशुशाला में रखा पन्द्रह किवंटल भूसा, दस किवंटल लकड़ी, चारपाई,साईकिल जल गई साथ ही पशुशाला में बंधी एक गाय भी झुलस गई। झुलसी गाय का उपचार कराया जा रहा है।पीड़ित ने बताया की उसका लगभग पच्चीस हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।इस मौके पर अग्निशमन इकाई में राहुल सैनी, अभिषेक पटेल, शमशाद अहमद आदि शामिल रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें