बिजनौर सदर बाजार में घंटाघर के पास गैस लीक होने से कॉफी शॉप में अचानक लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन किशोरों समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के दुकानदारों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया। उधर झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर घंटाघर के पास चांदनी मार्केट में इसरार की कॉफी शॉप की दुकान का गैस सिलिंडर लीक हो गया। जिससे आग ली और लपटों ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह से इस्तखार (45) पुत्र इरशाद, हमजा (14) पुत्र आसिफ निवासीगण मोहल्ला मिर्दगान, असद (15) पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला मिर्दगान, अलफियन (16) पुत्र शमीम निवासी कांशीराम कॉलोनी बुरी तरह झुलस गए। उक्त चारों दुकान पर कॉफी पीने आए थे। असद और हमजा आपस में चचेरे भाई हैं जबकि अलफियान असद का भांजा है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया कि कॉफी शॉप पर सिलिंडर लीक होने से आग ल