फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मेरठ के लिए बस चलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, जोरदार स्वागत

बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र से मेरठ के लिए वाया हस्तिनापुर सीधी बस चलने से क्षेत्रवासियों में खुशी हैं। बुधवार को सुबह नो बजे ब्लाक जलीलपुर चौराहा पहुंची बस का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। चालक पंकज कुमार व परिचालक दिनेश कुमार को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी व ज्वैलर्स कमल सैनी ने मिष्ठान वितरण किया। जलीलपुर व हस्तिनापुर के बीच गंगा पर पुल व सड़क बनने के बाद से मेरठ के लिए वाया हस्तिनापुर बस चलाने की मांग की जा रही थी। बुधवार से चांदपुर डिपो ने बस संचालन शुरू कर दिया। बस मार्ग व समय सारणी स्योहारा से सुबह 07.30 बजे, चांदपुर से 08.15 बजे, ब्लाक जलीलपुर चौराहा से 08.30 बजे, खानपुर से 08.35 बजे वाया हस्तिनापुर होकर सुबह 10.30 बजे मेरठ पहुंचेंगी। मेरठ से 11.00 बजे वापसी करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें