मंडावली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन में प्रधान पद पर उपचुनाव का मतदान जारी है। सवेरे पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम रही। ग्राम पंचायत में कुल 1847 मतदाता हैं। प्रधान पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अश्विनी पुत्र रमेश और ऋतिक कुमार पुत्र स्व.मेहर सिंह प्रधान पद के उम्मीदवार है।