फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: ग्रामीणों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा

बिजनौर जनपद में लीलपुर के गांव कुतुबपुर गांवड़ी में दो महिला चोर पकड़े जाने की खबर पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को पुलिस चौकी ले गई। शनिवार को करीब चार बजे गांव कुतुबपुर गांवड़ी में दो बाहरी महिलाएं घूम रहीं थी। महिलाएं एक घर में घुस गई। महिलाओं के घर में घुसते ही ग्रामीणों ने मकान का दरवाजा बंद कर दिया। गांव में चोर होने की खबर पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पकड़ी गई महिलाओं को चोर समझकर महिला पुरूषों ने चारो तरफ से घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को चौकी ले गई। पुलिस पूछताछ कर रही हैं। चौकी में बैठी महिलाओं ने बताया वे मेरठ के भैंसा क्षेत्र के गांव की हैं। यह फैक्टरी में रोजगार की तलाश में आई थी। लघुशंका के लिए मकान में गई थी। महिलाओं के परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें