हरिद्वार में रोडवेज बस और महिंद्रा पिकअप की टक्कर में बढ़ापुर निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में शबाना, उनके 17 वर्षीय बेटे अयान और पड़ोसी फहीम की मौत हो गई, जबकि शराफत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। सभी लोग चंडीगढ़ से अपने घर बढ़ापुर लौट रहे थे।