फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अफजलगढ़ में मासूम पर कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, परिजनों ने बमुश्किल छुड़ाया

Thu, 18 Dec 2025 01:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव झाड़पुरा में बस्ती के के पास ही एक छ वर्षीय बालक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।बामुश्किल परिजनों ने बालक को कुत्तों से छुड़वाया। परिजन पहले बालक को पीएचसी फिर सीएचसी ले गए। जानकारी के अनुसार गांव झाड़पुरा निवासी लोकमन सिंह का छह वर्षीय पुत्र कार्तिक बस्ती के समीप खेल रहा था।तभी उस बालक पर कुत्तों का एक झुंड हमलावर हो गया। वहां मौजूद बालक के दादा छत्रपाल सिंह सहित अन्य परिजनों ने बालक को कुत्तों से बचाया।पहले परिजन बालक को उपचार के लिए पीएचसी कासमपुर गढ़ी ले गए। जहां से बालक को सीएचसी भेज दिया गया।जहां से परिजनों ने बालक की गम्भीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया ।जहां से परिजन बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें