फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्योहारा में केशोपुर के जंगल में पकड़ा गया गुलदार, वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Jul 2025 11:51 AM IST

बिजनौर जनपद के धामपुर में रविवार को स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर के जंगल से एक गुलदार को पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के मांग पर शनिवार के दिन पिंजरे को लगाया गया था। शनिवार की रात को ही यह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में गुलदार कई दिनों से नजर आ रहा है । वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की जा रही है। फिलहाल गुलदार को वन विभाग के अधिकारी पकड़ कर धामपुर रेंज कार्यालय ले गए। रेंज कार्यालय में अभी भी पिंजरे में कैद है । रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की ओर से गुलदार का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा । उसके बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर संबंधित स्थान पर छोड़ा जाएगा। उनका कहना है कि अब तक धामपुर रेंज से 20 गुलदार कैद कर अन्य स्थानों पर छोड़े जा चुके हैं। उन्होंने लोगों को सावधानी के साथ खेती-बाड़ी का कार्य किए जाने के लिए सुझाव दिया । कहा कि वह अकेले दुकेल जंगल में काम न करें । टीम के रूप में जंगल में काम करें । जिससे उनकी जान को किसी प्रकार का खतरा न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें