फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदक: हाई वोल्टेज लाइन से टकराया कांवड़ियों का वाहन, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की यात्रा सोमवार को उस समय हड़कंप में बदल गई जब बिजनौर जनपद के चंदक में उनका वाहन हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। हादसा सुबह करीब 10 बजे चंदक बिजली घर के सामने हुआ। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल बिजनौर-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर आ गिरे। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। आग की लपटों में घिरा रहा ट्रांसफार्मर चूंकि विद्युत आपूर्ति चालू थी, इसलिए टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण काफी देर तक कोई पास तक नहीं जा सका। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। 30 से अधिक कांवड़िए थे वाहन में सवार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में करीब 30 से अधिक शिवभक्त सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हादसा एक बड़ा खतरा साबित हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें