बिजनाैर अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में गांव मानियावाला में कुरैशी बिरादरी के फुरकान पुत्र मो अशरफ के घर से रात ढाई से तीन बजे के बीच चार बदमाशों ने तंमचे के बल घर में घुसकर डेढ़ लाख की नकदी सहित दो लाख रुपये के जेवर लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अंजनी कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित सहित ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। वहीं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक का कहना है की तीन टीम लगाई गई हैं, शीघ्र ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को जेल भेजा जाएगा।