अफजलगढ़ के गांव झाड़पुरा में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक वृद्धा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी (65), पत्नी सिंह, पास के जंगल में चारा लेने गई थीं, जहां 10-12 आवारा कुत्तों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाकर उन्हें बचाया। घायल अवस्था में परिजनों ने मुन्नी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।