बिजनौर जनपद के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में बड़े भाई ने अपने 26 वर्षीय दिव्यांग छोटे भाई मोनू की गला घोटकर हत्या कर दी। मृतक का शव उसके कमरे में ही पड़ा हुआ मिला। आरोपी मौके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है । घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में उसे समय सनसनी फैल गई। जब शुक्रवार की रात नशे की हालत में दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। और झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई का गला घोट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।