फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बस अड्डों पर उमड़ी भीड़, इंतजार करते रहे भाई-बहन

नजीबाबाद में रक्षाबंधन पर सफर के लिए निकले यात्रियों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। बसों में खड़े होकर यात्री सफर कर रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से रक्षाबंधन पर्व पर कई मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं, इसके बावजूद यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रहीं हैं। परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो और रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ है। सीमित ट्रेन संचालन की वजह से सारा दबाव रोडवेज और प्राइवेट वाहनों पर है। बैराज मार्ग बंद होने के कारण मेरठ, मुजफ्फरनगर दिशा से नजीबाबाद रोडवेज बसों का आवागमन बंद होने से समस्या गंभीर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें