कालागढ़ में यूपी व उत्तराखंड के वन विभाग ने दिवाली पर फ्लैग मार्च निकालकर उल्लू व बाघ की सुरक्षा का आह्वान किया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन व कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिन्दरपाल व जनपद बिजनौर के एसडीओ अंशुमान मित्तल के नेतृत्व में कालागढ़ के वन विश्राम गृह से कालागढ़ रेंज, सीमावर्ती ग्रामों से होते हुए अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, कार्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना व ढेला रेंज, वन गूजरों के डेरों से होकर फ्लैग मार्च निकाला गया। ग्रामीणों से दिवाली पर अंधविश्वास के नाम पर पक्षियों व वन्यजीवों को नहीं मारने की अपील की। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की वन क्षेत्र अधिकारी अंकिता किशोर, कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ व झिरना के एनके रुवाली, ढेला के बीपी हर्बोला अपनी अपनी टीमों के साथ मौजूद हैं।