बिजनौर के धामपुर में भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं की किसानों के विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर तहसील परिसर में पंचायत हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से गुलदारों को पकड़ने , संरक्षित पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में बंद कराने, बिजली निगम की ओर से अनाप-शनाप भेजे जा रहे बिजली के बिलों को ठीक कराने आदि की मांग की। चेतावनी दी कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।