फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हल्दौर में अधिवक्ता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिजनौर जनपद के हल्दौर में गांव कुम्हारपुरा निवासी अधिवक्ता के 18 वर्षीय युवक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसकी मौत हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव कुम्हारपुरा निवासी छात्र प्रियांशु ( 18 ) अधिवक्ता अनिल कुमार अपने कमरे में सोया हुआ था। परिजन अन्य कमरे में सो रहे थे। मां यशोदा के अनुसार बुधवार की सुबह करीब छह बजे उठी और सफाई आदि कर अपने पुत्र के कमरे में पहुंची। मां को उसका पुत्र दीवार पर लगे हुक में चादर से गले में चादर लिपटा हुआ मिला। महिला की चीख सुनकर परिजन पहुंचे। परिजनों के अनुसार उसके गले, पैर चोट के निशान व गुप्तांग पर पन्नी लिपटी निशान होना बताया गए है। परिजनों का कहना था कि उनका पुत्र का शव स्कूल की ड्रेस में मिला और जगह-जगह इंजेक्शन की सूई के निशान भी मिले है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संजीव वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से नोंकझोंक भी की। ग्रामीणों का आरोप कुछ दिनों से गांव में चोर होने की सूचना पर ग्रामीण पहरा दे रहे है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाई जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें