फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नांगलसोती के गांव जालपुर में घर की छत पर चढ़ी भैंस, देखने उमड़ा लोगों का हुजूम

डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Jul 2025 04:18 PM IST

बिजनौर जनपद के नांगलसोती क्षेत्र में गांव जालपुर में घर के आंगन में बंधी भैंस अचानक खूंटे से खुलकर जीने के रास्ते घर की छत पर चढ़ गई। भैंस करीब चार घंटे तक छत पर घूमती रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जालपुर निवासी भोले के पशु शुक्रवार को घर के आंगन में बंधे हुए थे। अपराह्न करीब तीन बजे एक भैंस अचानक खूंटे से खोली और जीने की रास्ते मकान की छत पर चढ़ गई। छत से भैंस की आवाज सुनाई देने पर घर के सदस्य बाहर निकले। भैंस को उतारने के लिए लोग भी छत पर चढ़ गए। भैंस को छत पर घूमता देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। घर के लोगों और ग्रामीणों ने भैंस को छत से उतारने के खूब प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। भुड्डी के पशु व्यापारियों को भी भैंस को छत से उतारने के लिए बुलाया गया, लेकिन भैंस को छत से नीचे नहीं उतार सके। भैंस करीब चार घंटे तक छत पर ही भ्रमण करती रही। भैंस को नीचे उतारने के लिए जीने के पास लाया जाता था, लेकिन भैंस कूदकर फिर छत पर पहुंच जाती थी। भैंस को उतारने के लिए उसके बच्चे को भी ऊपर ले जाया गया। शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने किसी तरह भैंस को जीने के रास्ते ही नीचे उतारा, तब जाकर उस परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें