भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने नगीना तहसील प्रांगण में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी बातें सुन ले अन्यथा किसान बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसान की समस्या को बिना आंदोलन के सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि यदि अधिकारी अपनी जिद पर अड़े है तो संगठन का बड़ा आंदोलन नगीना तहसील से ही शुरू होगा। उनका कहना है कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।