फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर में लेखा अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

डिंपल सिरोही Updated Thu, 27 Feb 2025 04:53 PM IST

धामपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद इकाई की टीम ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में छापा मारकर अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत उज्जवल कंसल को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को बरेली कोर्ट में पेश किया जाएगा। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव तेहरा मंजू इगलास निवासी अर्जुन चौधरी पुत्र शैलेंद्र सिंह ने शिकायत कराई थी कि धामपुर में अफजलगढ़ सिंचाईखंड धामपुर में खंड लेखा अधिकारी ग्रेड- 2 उज्जवल कंसल बिलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति बिल 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे हैं । उनके दो बिल हैं। दोनों बिलों को पास करने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। 20 हजार न मिलने पर आरोपी उनके बिलों को लटका रहा है। बताया गया कि खंड लेखा अधिकारी उज्जवल कंसल उन बिलों का भुगतान रिश्वत लेने के बाद ही उसके खाते में भेजेगा। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने बृहस्पतिवार को 3:10 पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के अंदर गोल चक्कर के पास छापा मारा। इस दौरान अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत उज्जवल कंसल को 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। टीम प्रभारी ने कि आरोपी का बरेली विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुकदमे का जांच अधिकारी निरीक्षक रश्मि चौधरी को नामित किया गया है। लोक निर्माण विभाग में भी अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है उज्जवल कंसल अधिकारी ने बताया की आरोपी उज्जवल कंसल पर लोक निर्माण विभाग धामपुर में भी अकाउंटेंट का चार्ज है आरोपी की नियुक्ति 31 दिसंबर 2015 को हुई थी। आरोपी उज्जवल कंसल जिला गौतमबुध नगर थाना दनकौर जनपद ग्रेटर नोएडा के कस्बा बिलासपुर निवासी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें