बिजनौर जनपद के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास तिराहे पर कार और बाइक की भिड़ंत में चार व्यक्ति घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास तिराहे पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हरिद्वार की ओर से आ रही कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव उमरा निवासी वैभव (24 वर्ष) और प्रियम (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को समीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वैभव और प्रियम की मौत हो गई। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कार में सवार बडाई खेड़ा जिला बदायूं निवासी दीपक (30 वर्ष), लोटन (35 वर्ष), मनोज (27 वर्ष), ईसा (60 वर्ष), कृष (19 वर्ष) घायल हो गए। घायलों का मंडावली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में ले लिया।