बिजनौर में परिषदीय कंपोजिट स्कूल भोजपुर की शिक्षिका एमएससी (गणित), बीएड आकांक्षा चौधरी अपने प्रयास से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नित नए आयाम कर रही है। वह स्कूल में प्रवेश के लिए शिक्षा की गुणवत्ता के सहारे अपनी आवाज की रिकॉर्डिंग कर ई-रिक्शा के माध्यम गांव में प्रचार प्रसार कराती है। खेल खेल में गणित, विज्ञान के सूत्र याद कराने के लिए वह स्वयं टीएलएम सामग्री तैयार करती है। बच्चों को सभी ऑनलाइन ऑफलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराती हैं। बताया स्टाफ के सहयोग से इस बार स्कूल के कई बच्चों का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ। उन्होंने विद्यालय में साइंस और मैथ लैब बनाई। नवाचार की पगड़ंडी से मीनाक्षी छात्रों को पढ़ाई में कर रही होशियार प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी चौधरी अपने नित नए नवाचार से बच्चों को पढ़ाकर होशियार बना रही है। वह अपने स्टाफ के सहयोग से विद्यालय में स्मार्ट क्लास और लाइब्रेरी विकसित कराई। वह अपने अथक प्रयास से विद्यालय के परिवेश को हरा-भरा और खूब सूरत बनाने में सहयोग दिया। बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए विभिन्न गतिविधियां जैसे नुक्कड़ नाटक, बाल संसद का संचालन, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, इको क्लब जैसी अन्य गतिविधि करती रहती हैं l