सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द होने के बाद बिजनौर में भी शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। नुमाइश ग्राउंड चौक पर इकट्ठा होकर जाम लगाया। इससे पहले डीएम जगतराज से इनका एक प्रतिनिधिमंडल तहसील में मिला। डीएम से बातचीत के बाद शिक्षामित्रों ने बिजनौर सांसद और विधायक का पुतला फूंकने का फैसला वापस लिया।