फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सम्मान में महिलाएं निकालेंगी वृहद तिरंगा यात्रा

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 24 May 2025 04:16 PM IST

भदोही भारतीय मातृशक्ति गौरव समिति की ओर से आगामी 26 मई को नगर में मातृशक्ति गौरव तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी मातृशक्ति गौरव समिति की संयोजिका शिप्रा उपाध्याय प्रधानाचार्य ने दी। बताया कि जिस तरह से आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पतियों की हत्या करके देश की कई बहनों के मांग का सिंदूर मिटाने का कार्य किया। उसका बदला हमारे वीर सैनिकों ने शान के साथ लिया। कहा कि भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास रहा है। भारतीय सेना की शान में 26 मई को मातृशक्ति गौरव यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा ज्ञानपुर नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सायं पांच बजे तक एकत्रीकरण का कार्यक्रम होगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। इसके बाद मुखर्जी पार्क में सभा होगी। मौके पर जिला कार्यवाह विष्णु व सह कार्यवाह मुकेश रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें