फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर मचाया धमाल, VIDEO

रंगीलों मारो ढोलना रे....जोगिरा तारा.... जैसे गीतों पर महिलाओं और युवतियों ने बुधवार की रात में खूब धमाल मचाया। मौका था गोपीगंज नगर के एक लॉन में बरनवाल महिला समिति की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। इसमें महिलाएं और युवतियां जमकर झूमी। खुशी और मस्ती भरे वातावरण में आनंद उठाया। रंग-बिरंगे परिधान में शामिल महिलाएं और युवतियाें ने जमकर डांडिया नृत्य किया। बरनवाल समिति की अध्यक्ष दीप्ति बरनवाल ने बताया कि पिछले तीन साल से आयोजन हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वाभिमान सम्मान और सुरक्षा को लेकर उनके अंदर छिपे डर को समाप्त कर भावनाओं को जागृत करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के मिशन शक्ति बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य से वैश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय- समय पर सामाजिक कार्य समिति आगे भी कराएगा। महिला समिति की मंत्री रूबी बरनवाल ने बताया कि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का शोषण किया जाता है।आयोजन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना समिति का उद्देश्य है। देर रात तक चले डांडिया में महिलाओं ने बोल राधा बोल तूने ये क्या किया समेत कई गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। मेहंदी में बेहतर प्रदर्शन करने पर सोनी मोदनवाल और नृत्य में अच्छा करने पर पूनम बरनवाल को समिति ने पुरस्कृत किया। इस मौकके पर रेणुका बरनवाल, अर्चना बरनवाल, सोनी बरनवाल, शेरु बरनवाल, हिमांशु बरवाल, मोहित आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें