फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रात में घर से ड्यूटी करने स्कूल गया था चौकीदार, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

प्रगति चंद Updated Mon, 13 Jan 2025 09:48 PM IST

भदोही जिले के औराई कोतवाली के महराजगंज स्थित एक इंटर कॉलेज के चौकीदार की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव कॉलेज की छत से बरामद किया गया। कॉलेज में उसकी रात की ड्यूटी लगी थी। सुबह कॉलेज के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उसकी हत्या की जानकारी हुई। यह है पूरा मामला महराजगंज में हाईवे के किनारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला बालिका इंटर कॉलेज में कोतवाली के कुमबीपुर निवासी हीरालाल पटेल (55) चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह कॉलेज में शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक रात्रि ड्यूटी करता था। परिजनों के अनुसार रविवार की शाम पौने छह बजे के करीब वे घर से टिफिन इत्यादि लेकर कॉलेज के लिए निकला था। इस बीच रात के समय ही किसी ने उनकी सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें