ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर हरिहरपुर गांव में बीती देर रात रंजिश में दो युवकों को गोली मार दी गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल लेकर गई। जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा को लेकर गांव में फोर्स तैनात की गई है।