फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन,36 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

भदोही के ज्ञानपुर में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के हास्टल मैदान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। अलग-अलग वर्ग के 36 खिलाड़ियों को स्वर्ण, 36 को रजत और 36 को कांस्य पदक मिले। मुख्यमंत्री के सलाहकार और तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनके साथ जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन व पूर्व विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अवनीश अवस्थी ने कहा किसी भी खेल के शुरुआती दौर में जब खिलाड़ी खेलना शुरू करता है उस समय कठिनाइयां सामने आती हैं। जो खिलाड़ी उसका डटकर सामना करता है वहीं सफल होता है। उन्होंने निशानेबाजों को संदेश दिया कि हार से कभी घबराना नहीं चाहिए। न तो निराश होना चाहिए, बल्कि इससे सबक लेकर कमियों को दूर करने व और मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ाई हो या खेल सभी में मन लगाकर आगे बढ़ें। लगन के साथ की गई कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें