फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में चोरों ने मंदिर से मुकुट उड़ाया, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

भदोही-मिर्जापुर सीमा पर स्थित टेढ़वा सहसेपुर हनुमान मंदिर पर से बीती रात चोरों ने एक किलो के चांदी का मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों द्वारा मंदिर प्रांगण में 15 से 20 मिनट तक बैठ के पूजा पाठ किया गया। उसके बाद मौके का मुआयना करके किसी के न रहने पर हनुमान जी के सिर पर लगा मुकुट चुरा के ले जाते दिखाई दिया। मंदिर के पुजारी दीपक व अशोक दुबे द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को वे प्रातः पूजा पाठ वह सिंगार करके घर गए थे। दोपहर में मंदिर का कपाट बंदे करने गए तो देखा कि मुकुट नहीं था। हनुमान जी माथे पर लगा मुकुट पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के द्वारा चार वर्ष पूर्व भेट किया गया था। चोरी की सूचना 200 मीटर के दूरी पर स्थित टेढ़वा चौकी पर दिया गया। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि सूचना प्राप्त होते ही मौके का मुआयना किया गया सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें पाया गया कि चोरों ने मंदिर में बैठकर 15 से 20 मिनट तक पहले पूजा पाठ किया। इसके बाद हनुमान जी का मुकुट उठाकर चले गए। सीसीटीवी के माध्यम से चोरों का फोटो निकाल कर खोज किया जा रहा है। दो दिन के अंदर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें