फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही के कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुरियावां कोतवाली के वीरभद्रपट्टी गांव में महिला का फंदे से लटकता शव मिला। घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इस बीच पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के भुसौला गांव निवासी सोनी देवी (35) की शादी सुरियावां के वीरभद्रपट्टी गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद के साथ हुई थी। जितेन्द्र कुमार बिंद गांव में ही कालीन बुनाई का काम करता है। इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण होता है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह वह खाना-पीना खाने के बाद रात्रि में अपने कमरे में सोने चली गई।सुबह परिजनों को उसका शव बगल में स्थित भूसे वाले कमरे में फंदे से लटकता मिला। उसका शव कमरे में लगी पाइप पर साड़ी के सहारे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए थे। इस बीच किसी को पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल की फारेसिंक टीम के साथ जांच पड़ताल की। मृतका की दो आकांक्षा (13) व बेबी (12) बेटियां है। दोनों कक्षा 7 की छात्रा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर भुसौला से मृतक महिला के मायके वाले भी पहुंच गए थे। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल की फारेसिंक जांच पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें