फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भदोही के शिवालयों में गूंजे शिवभक्ति के स्वर

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के शिवालयों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन कीर्तन, शिव चर्चा, रुद्राभिषेक का पाठ किया गया। कलाकारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति की। जिले भर में वातावरण भक्तिमय रहा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमनाथ में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। सुबह से सीतामढ़ी समाहित स्थल सीतामढ़ी, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, हरिहरनाथ शिव मंदिर, चकवा महावीर, शिव मंदिर चकवा, चामुंआ महादेव मंदिर संमधा खास, सेमराध नाथ, तिलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ भजन कीर्तन, शिव चर्चा, रुद्राभिषेक किया गया। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीतामढ़ी में भजन के उपरांत कलश यात्रा का निकाला गया। जिसमें महिलाओं के प्रतिभाग किया। इस मौके पर मंदिर परिसरों, आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंदिर समितियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। धार्मिक स्थलों पर गूंजते भजन-कीर्तन एवं मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें