ज्ञानपुर के औराई कोतवाली के खेतलपुर गांव में हुए नाबालिग की हत्या उसके ही दोस्तों ने ही की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में उसके सात नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग की बात हो लेकर कहासुनी के बाद मृतक की मां के उलाहना से नाराज होकर किशोरों ने 16 वर्षीय शिव प्रकाश की हत्या की थी। पुलिस ने सभी को नटवा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।