फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में तालाब किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही तफ्तीश

भदोही के दुर्गागंज सुरियावां कोतवाली क्षेत्र स्थित बीरमपुर गांव में तालाब के पास एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के मगरमु गांव निवासी विवेक यादव (28) के रूप में हुई। दो दिन पहले वह गांव से गायब हुआ था। परिजनों ने बरसठी गांव में युवक के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फारेसिंक टीम ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 तेजवीर सिंह की माने तो जांच की जा रही है। बताते चलें कि जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के मगरमु गांव निवासी विवेक यादव बीते दो दिनों से अपने गांव से गायब था। उसके पिता श्रीशंकर यादव ने बरसठी थाने में दी तहरीर में कुछ लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने के बाद उठा ले जाने का आरोप लगाया था। उधर परिजन उसकी तलाश में थे ही कि इस बीच सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर गांव के पास तालाब के किनारे विवेक का शव पाया गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। तालाब किनारे युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी मच गयी। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने फारेसिंक जांच के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली पहुंचे युवक के पिता ने बेटे की अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें