हमें अपने अधिकारों को लेकर सजग रहना होगा। जब हम खुद अपने अधिकारों के बारे में जानेंगे, तब ही अपनी बात को किसी के सामने प्रमुखता से रख पाएंगे। महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा। जब हमें इसकी जानकारी होगी। यह बातें अमर उजाला की ओर से औराई के केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता-आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीओ शांभवी त्रिपाठी ने कही। भदोही ताइंक्वाडो एसोसिएशन के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण दिए। सीओ ने बताया कि बदलते दौर में हमें अपनी बुनियादों से जुड़ा रहना भी बहुत जरूरी है। छात्राओं को 1090, 112 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों के साथ कुछ प्रमुख धाराओं के बारे में भी बताया। कहा कि छात्राएं खुद की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो। इससे समाज में जो अवांछनीय तत्व हैं। उन्हें सबक मिलेगा। प्राचार्य प्रो. पीएन डोंगरे ने जब आप पढ़ लिख कर स्ववालम्बी बनेंगी तो सही व गलत की पहचान कर सकेंगी। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव सत्यम शुक्ला ने बताया कि छात्राओं को न सिर्फ समाज में बल्कि घर में भी मजबूत होकर रहना होगा। ताइक्वांडो के प्रशिक्षक व कोच निलेश कुमार के साथ मानसी कौशल, अंजलि चौहान, ख़ुशी माली, रोहित बिंद ने बारी-बारी छात्राओं को बताया कि किस तरह से वे घर से बाहर की खुद की रक्षा कर सकती हैं। बताया कि सबसे पहले हमें पूरी तरह से अलर्ट रहकर उनकी गतिविधियों पर गौर करना है। अगर कहीं भी लगे कि आपके साथ गलत हो सकता है तो तत्काल अवेयर हो जाएं और अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो।