जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। 12 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब सदानीरा में बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है। गंगा अब खतरे से केवल 30 सेमी दूर हैं। 2013 में इसी तरह गंगा का जलस्तर 81.230 मीटर तक पहुंचा था। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार अलर्ट है। बस्तियों से लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। सीतामढ़ी, रामपुर, खमरिया तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। केन्द्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर सोमवार दोपहर तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 80.890 मीटर पहुंच गया है। डीघ ब्लाॅक के गंगा तटवर्ती गांव बारीपुर की मल्लाह बस्ती में घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। जिससे वहां के लोगों को दूसरी जगह विस्थापित किया गया। इसी तरह मिर्जापुर सीमा के पास खमरिया में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है।