फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी को मिले छह नए वाहन, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 May 2025 07:05 PM IST

जिले में डायल 112 की सेवा अधिक मजबूत हो गई है। पीआरवी को छह नए दुपहिया वाहन मिले हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थाना स्तर पर भेजा। उन्होंने कहा कि नए दोपहिया वाहनों को शामिल करने का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच को और तेज करना है। विशेष रूप से उन संकरी गलियों और क्षेत्रों में जहां चार पहिया वाहनों का पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता है। ये दोपहिया वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनमें जीपीएस, मोबाइल डेटा टर्मिनल, और आपातकालीन उपकरण शामिल हैं, जो पुलिस कर्मियों को कॉल प्राप्त होने पर कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुंचने में सक्षम बनाते हैं। एसपी ने कहा कि यूपी-112 उत्तर प्रदेश पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग का एक मजबूत स्तंभ है। हमारी पीआरवी टीमें और अधिक चुस्त-दुरुस्त होंगी, जिससे जनता की सुरक्षा और विश्वास को और मजबूती मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें