फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीडब्लयूडी के सामने टूटी पाइप लाइन, पानी को तरसे नगरवासी

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 08:54 PM IST

नगर में पीडब्ल्यूडी के समाने शुक्रवार को पाइप लाइन टूटने से पानी की जबरदस्त किल्लत देखने को मिली। नगर के लोग दिनभर पानी न आने से परेशान रहे। शाम तक इसे दुरूस्त नहीं किया जा सका। जिससे कई घरों के टंकियों में पानी समाप्त हो गया। नगर पंचायत की ओर से बारी-बारी हर वार्डों में पेयजल की सप्लाई कराई गई। नगर पंचायत की आबादी करीब 30 हजार के आसपास है। पीडब्ल्यूडी के सामने टेलीफोन का कार्य के दौरान खुदाई की जा रही थी। इस बीच, अचानक पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पूरे नगर की पेयजल सप्लाई बाधित हो गई। जिसके कारण पूरे नगर में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। सुबह पानी न आने से काफी लोग परेशान नजर आए। हालांकि काफी देर तक पानी आया तो पता चला कि पीडब्ल्यूडी के सामने पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। दिनभर पानी को लेकर किल्लत बनी रही। नगर के बालीपुर, छोटा डीह, पुरानी बाजार, दुर्गागंज त्रिमुहानी, कुंवर नगर, प्रोफेसर कॉलोनी समेत नगर के 11 वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। देर शाम तक टूटे पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया जा सका। पाइप लाइन टूटने के चलते पीडब्लयूडी दफ्तर के सामने सड़कों पर हजारों लीटर पानी बहा। पूर्व सभासद रंजीत गुप्ता ने बताया कि पाइप लाइन टूटने के कारण सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई थी। दोपहर में आधे घंटे के लिए सप्लाई किया गया था। शाम को भी पानी की सप्लाई नहीं आई हुई थी। इसी पाइप लाइन से पूरे नगर की पानी सप्लाई होती है। बोले अधिकारी सभी मोहल्लों में बारी-बारी से टैंकर का पानी भेजा जा रहा है। जेसीबी न आने के कारण से मरम्मत कार्य नहीं हो सका। सुबह किसी भी हाल में करा दिया जाएगा। सीधे पानी छोड़ा गया था, लेकिन लोगों के घरों तक नहीं पहुंच सका। - डॉ. घनश्याम दास गुप्ता, चेयरमैन ज्ञानपुर

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें