गोपीगंज नगर पश्चिम मोहाल में एक सप्ताह से तार से सहारे लटक रहे जर्जर पोल को न बदले जाने को लेकर रविवार को मोहल्ले को नाराज हो गए। नाराज लोगों ने पोल के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बिजली विभाग की अनदेखी से मोहल्ले में खतरा बना हुआ है। नगर के पश्चिम मोहाल में लगा पोल काफी दिनों से जर्जर था। बीते दिनों नगर पंचायत का एक कर्मी पोल पर सीढ़ी के सहारे लगी लाइट को ठीक करने में लगा था। इस बीच पोल गिरने लगा। गनीमत रहा कि विद्युत कर्मी बाल-बाल बच गया। वहीं पोल लोहे के तार के सहारे लटक गया। एक सप्ताह बाद भी जर्जर पोल न बदले जाने के कारण आक्रोशित नागरिकों ने महकमा के कार्य पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने पूर्व सभासद संतोष चंद्र के साथ प्रदर्शन कर तत्काल पोल बदलने की मांग की। लोगों ने कहा कि विभाग ने उस पोल के बगल में सीमेंट का पोल पहले से ही लगाया है, लेकिन अभी तक केबल नहीं हटा सका है। जिससे पोल आधे से अधिक भाग में सड़क पर लटक रहा है।