फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में आग से अफरा-तफरी, संदिग्ध परिस्थितियों में दो गुमटियां जली, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान

कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। थाना क्षेत्र गिराई में निजी नर्सिंग होम के पास व होलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चायपान की गुमटी में सोमवार की रात आग लग गई। जिसमें डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मी जब तक आग बुझाते तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। गिराई गांव में एक निजी नर्सिंग होम के बगल स्थित चायपान की गुमटी में रात लगभग तीन बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिस जगह पर गुमटी रखी गई थी। वहीं बगल में ही निजी नर्सिंग मौजूद था। जिसमें भर्ती मरीज व उनके परिजन आग लगने की जानकारी से घबरा गए और निजी नर्सिंग होम से निकलकर भागने लगे। लोग पीआरबी व फायरसर्विस को इसकी जानकारी देते हुए आग बुझाने में जुट गए। जब तक फायर सर्विस की टीम पहुंचती, तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। पीड़ित धीरपुर बैदा निवासी आशीष शुक्ला ने बताया कि सोमवार की रात ही अपनी दुकान में लाखों रुपए के सामान भरे थे। जिसमें पांच हजार नकद भी था। सबकुछ जलकर राख हो गया। वहीं दूसरी तरफ होलपुर में छतमी निवासी सुखबीर यादव नान्हू उत्तरी लेन पर गुमटी में चाय पान आदि की दुकान चलाते हैं। दुकान बंद कर घर चले जाने के बाद रात लगभग दस बजे संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आसपास के लोगों के साथ जब तक आग बुझाया जाता, तब तक सब कुछ जल चुका था। पीड़ित का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें