फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही के जिला कारागार में अधिकारियों का छापा, डीजे, डीएम और एसपी ने किया बैरक का निरीक्षण, साफ-सफाई का निर्देश

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2024 08:47 PM IST

ज्ञानपुर जिला जज दुर्ग नारायण सिंह सहित जिलाधिकारी विशाल सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मंगलवार को जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तो कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों को जेल में मिलने वाली हर सुविधा मुहैया कराई जाए। हालांकि किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। निरीक्षण कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। तीसरे पहर चार बजे पहुंचे अधिकारियों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक अंदर रहकर जेल में बंदियों से मिलकर भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सारी जानकारी हासिल की। रसोई घर, खाद्यान्न स्टोर, महिला- पुरुष बैरक, किशोर बैरक का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जेल परिसर में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कटौती न की जाए। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी। जिला जज ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि साफ-सफाई को बेहतर रखें। अधिकारियों के निरीक्षण से बंदी रक्षकों में खलबली रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें