व्यापारी इम्तियास अहमद ने कहा कि सरकार ने एमएसएमई के लिए कई स्किम निकाले हैं। इनमें बात करें यूपी की तो ओडीओपी के साथ ही रोजगार के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में पढ़े- लिखे युवा व अन्य लोग जिनको व्यापार में रुचि है वे आगे बढ़ रहे हैं। हर तरह के व्यापार में लोगों को सहयोग मिल रहा है। कार्पेट का बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। फिलहाल टैरिफ के कारण कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।