फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जय बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्यों ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

भदोही नगर के शहीद पार्क में महाराजा राणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जय बाबा बर्फानी ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मा मोदनवाल के नेतृत्व में प्रतिमा की साफ-सफाई करने के साथ-साथ माल्यार्पण किया। वहीं महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया। ब्रह्मा मोदनवाल ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने सिद्धांतों के बल पर दुश्मनों को पराजित किया। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बताया कि उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बजाय आजीवन स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान राष्ट्रवाद, स्वाभिमान, गोरिल्ला युद्ध तकनीक और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के लिए भारतीय इतिहास में अतुलनीय है। जिसने मुगलों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। जय बाबा बर्फानी ग्रुप की युवाओं ने महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेकर बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर महेंद्र मास्टर, मोनू माली, राकेश देववशी, अतुल पांडे, महेंद्र मिस्त्री, विहिप जिला संगठन मंत्री विकास आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें